• Today: September 22, 2026

Ballia: जमीनी विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

03 August, 2026
464

Ballia: जमीनी विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, आरोपी हिरासत में

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की शाम एक अधेड़ की लाठी डंडे व ईंट पत्थर के पीटकर हत्या कर दी गयी। 

गांव के राजदेव पाठक(58 साल) पुत्र राम केवल पाठक अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे कि उनके पट्टीदार व पड़ोसी उत्कर्ष पाठक(35 वर्ष ) पुरानी जमीनी विवाद को लेकर बहस करने लगे व लाठी से वार कर दिया। जिससे राजदेव पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल जिलाअस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने दुबहर पुलिस को तहरीर  दिया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Tags