• Today: July 24, 2026

Ballia: दो बुलेट की हुई जोरदार टक्कर में एक की मौत, एक कि हालत गम्भीर

26 February, 2026
464

Ballia: दो बुलेट की हुई जोरदार टक्कर में एक की मौत, एक कि हालत गम्भीर

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु तिराहे पर बुधवार की देर रात दो बुलेट की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में नगवा निवासी अखिलेश पांडे की मौत हो गई जबकि बिशेनी डेरा निवासी कुणाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश पांडे बुधवार की रात अपने घर नगवा ने एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिये बुलेट से जनाड़ी जा रहे थे उनके साथ उनका एक मित्र भी पीछे बैठा हुआ था। इसी समय दुबहर की तरफ से बिसनी डेरा निवासी कुणाल सिंह बुलेट से बलिया की तरफ आ रहे थे। जनेश्वर मिश्र सेतु तिराहे के पास पहुंचे थे कि दोनों बुलेट की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। पिकेट पर मौजूद दुबहर थाने की पुलिस टक्कर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां चिकित्सकों ने अखिलेश पांडे को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल कुणाल को वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। इस घटना में अखिलेश पांडेय के पीछे बैठे उनके मित्र को मामूली चोटें आई है।


Tags