• Today: January 26, 2026

Ballia: गोशाला से दो गाय चोरी, आरोपी गिरफ्तार

28 December, 2025
21

Ballia: गोशाला से दो गाय चोरी, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। दोकटी थानाक्षेत्र के भावनपुर में बने अस्थाई गोशाला से से 27 दिसम्बर की सुबह दो गाये चोरी हो गयी। घटना की जानकारी होते ही गोशाला के चौकीदार ने घटना की जानकारी दोकटी थाने की पुलिस को दी। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कराई गई दोनों गायो को भी बरामद कर लिया।

चौकीदार मुनिनाथ यादव ने दोकटी थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 दिसम्बर की सुबह  03.00 बजे कोहरा था इसी बीच दयछपरा निवासी किशोरी यादव उर्फ दीपक यादव गोशाला के अंदर जाकर दो गायों को चुरा ले गया। तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 273/2025 धारा 305(a)  बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

 28 दिसम्बर को थाने के उ0नि0 शपवन निगम, उ0नि0 राजमणि मौर्या ने  मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त किशोरी यादव उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अदद गायों को बरामद कर लिया।

Tags