• Today: September 22, 2026

Ballia: घर मे घुसकर मारपीट, महिला घायल, प्राथमिकी दर्ज

21 November, 2025
103

Ballia: घर मे घुसकर मारपीट, महिला घायल, प्राथमिकी दर्ज

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र माधोपुर गांव में घर मे घुसकर मारपीट करने और महिला को घायल करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

माधोपुर गांव निवासी राजू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि  19 नवम्बर को   जनार्दन उनकी पत्नी गीता व उनके पुत्र नितेश व नीरज तथा पुत्री निशा के विरुद्ध  रसड़ा कोतवाली में गाली गलौज देने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था तथा डायल 112 पर भी सूचना दिया था। इसी बात से नाराज होकर जनार्दन उनकी पत्नी गीता  उनके पुत्र नितेश उर्फ बडे व निरज उर्फ छोटे व उनकी पुत्री निशा 19 नवम्बर को शाम करीब 7.30 बजे रात्री मेरे घर में लाठी डंडा व लोहे का राड लेकर मेरे घर में घुस आये और मेरे माताजी के सिर पर लोहे की राड़ से वार कर दिये, जिससे मेरे माताजी का सर फट गया और तुरन्त गिरकर वेहोश हो गयी।  मैं तथा मेरी पत्नी माताजी को बचाने गये तो गन्दी गन्दी गाली देते हुए मुझे व मेरी पत्नी को लाठी डंडे व राड़ से मारा पीटा गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने पांचो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


Tags