• Today: July 25, 2026

Ballia: मक्के का पौधा तोड़ने पर वृद्ध को लाठी पीटकर हत्या

27 March, 2026
277

Ballia: मक्के का पौधा तोड़ने पर वृद्ध को लाठी पीटकर हत्या

बलिया। जिले के रेवती कस्बा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मक्के के कुछ पौधे तोड़े जाने से नाराज बाप-बेटे ने 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना वार्ड नंबर 3 की है।

शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मुख्य आरोपी भृगुनाथ सिंह और उनके बेटे ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मारकण्डेय की भी तलाश/कार्रवाई की गई।

मृतक श्रीराम पाण्डेय की भाभी रेखा पाण्डेय के अनुसार, घटना से एक दिन पहले ही पड़ोसी भृगुनाथ सिंह उनके घर आए थे और आरोप लगाया था कि श्रीराम ने उनके मक्के के पौधे तोड़े हैं। उन्होंने उसी समय धमकी दी थी कि वे उन्हें मारेंगे।

शुक्रवार की सुबह भृगुनाथ सिंह अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे लेकर श्रीराम पाण्डेय के घर पहुंचे और बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मृतक के भतीजे योगेश ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags