• Today: July 24, 2026

Ballia: बिहार के दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी से असलहा व कारतूस बरामद

11 January, 2026
452

Ballia: बिहार के दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी से असलहा व कारतूस बरामद

बलिया। गड़वार थाने की पुलिस ने महेन्द्रा गाड़ी से दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले है। पुलिस ने इनके कब्जे से 01 रायफल .315 बोर व 04 नाजायज तमन्चा .315 बोर बरामद किया है।

 गड़वार थाने की पुलिस टीम के थानाध्यक्ष हितेश कुमार व उ0नि0 पवन कुमार ने नया पंचायत भवन रतसड़ पुलिया के पास से महिन्द्रा XUV वाहन नं0 BR29AX694 से 02 अभियुक्तों/अवैध असलहा तस्करों बिहार के सिवान जिले के थाना रघुनाथपुर के संठी निवासी विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह व चंदन सिंह को समय करीब 21.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया।  पुलिस ने गाड़ी से 01 रायफल .315 बोर तथा 04 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर बरामद कर लिया।


Tags