• Today: July 24, 2026

Ballia: सर्राफा की दुकान में चोरी, CCTV कैमरा को किया क्षतिग्रस्त

27 January, 2026
397

Ballia: सर्राफा की दुकान में चोरी, CCTV कैमरा को किया क्षतिग्रस्त

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव के बाजार में सोमवार की देर रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा पुराना चांदी का सामान, नगदी, चुरा ले गए। यही नहीं उसमे लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया तथा लाकर को तोड़ने का प्रयास किया। सुबह जब इसकी सूचना दुकानदार को मिली तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के कृपालपुर निवासी विनय सोनी का सोनवानी बाजार में सर्राफा की दुकान है। जिसमें वो अपनी सोना, चांदी का कारोबार करते है। रोज की तरह सोमवार को भी शाम को दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा पुराना चांदी का सामान, नगदी, लेकर फरार हो गए। चोरों ने जाते जाते उसमे लगा कैमरे को भी तोड़ दिया, उसके बाद लाकर को तोड़ने की कोशिश किए लेकिन लाकर नही टूटा। सुबह इसकी सूचना जब विनय सोनी को मिली तो उसके होश उड़ गए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दो दिन से इस क्षेत्र में लाईट नहीं है इसका फायदा चोरों ने उठाया, बगल में जल रहे लाईट को चोरों ने प्लास्टिक से ढक दिया उसके बाद घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बसुधरपाह चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गए। इस घटना से पूरे दुकानदारों में खौफ का माहौल है। बताते चले की इस बाजार में दो दो गार्ड की ड्यूटी लगी रहती है। विनय सोनी ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दे दी है।

Tags