• Today: September 23, 2026

Ballia: अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प, शरीर पर नही थे कपड़े, दोनों कान भी गायब

03 October, 2024
1458

अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प, शरीर पर नही थे कपड़े, दोनों कान भी गायब

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा घाट पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। लेकिन सफलता नही मिली।

जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा घाट पर एक (45) वर्षीय अधेड़ की लाश बहती हुई गुरुवार के दिन किनारे पर लगी थी। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। शव पूरी तरह सड़ चुकी है। उसके सर पर बाल नहीं थे, दोनो कान गायब थे, बाए पैर का टखना गायब था।

Tags