• Today: September 22, 2026

Ballia: चोरो ने खंगाला पंचायत भवन, तीसरी आंख, सोलर पैनल समेत कम्प्यूटर गायब

02 January, 2026
247

Ballia: चोरो ने खंगाला पंचायत भवन, तीसरी आंख, सोलर पैनल समेत कम्प्यूटर गायब

बलिया । सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाजौली के पंचायत भवन का चोरो ने ताला तोड़कर कम्प्यूटर, हार्डडिस्क, प्रिंटर, सीपीयू, सीसीटीवी कैमरा, बैटरी, सोलर पैनल के साथ ही अन्य सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान रमेश यादव ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी की। ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित सूचना सिकन्दरपुर थाने की पुलिस को दी। ग्राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर भारतीय न्याय संहिता वीएनएस (2003) की धारा 305 व 331 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Tags