• Today: January 26, 2026

Ballia : प्रेमिका से शादी नही होने पर बलिया के युवक ने बिहार में जाकर खुद को गोली से उड़ाया

16 September, 2024
1003

प्रेमिका से शादी नही होने पर बलिया के युवक ने बिहार में जाकर खुद को गोली से उड़ाया

बलिया । बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (25 साल) पुत्र शेखर यादव ने प्रेमिका के गांव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में जाकर रविवार की सायं लगभग पांच बजे गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। गोली चलते ही हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि थाने की पुलिस ने शव के साथ ही घटना स्थल से मृतक युवक की बाइक को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने माता पिता के साथ मुम्बई में रहता था। वही पर रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर की एक लडकी से जान पहचान हो गयी। एक हादसे में चार साल पहले मृतक दिलीप को बायां पैर गंवाना पड़ा था जिसके स्थान पर आर्टिफिशियल पैर लगा था। घटना के एक साल बाद उसकी पत्नी का देहांत हो गया। धीरे-धीरे समय बीतने लगा। इसी बीच उसकी जान पहचान मुम्बई रह रही बिहार प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थानाक्षेत्र के  हजरतपुर की एक लड़की से गयी। लड़की से दिलीप शादी करना चाहता था। उसके गांव आने के बाद मृतक दिलीप भी बलिया अपने गांव दयाछपरा आ गया था। अपनी घटना वाले दिन जब वह अपने बाइक से बिहार जाने लगा तो वह अपने दोस्तो बताया था तथा स्टेट पर भी लगाया था कि कुछ बड़ा होगा या सब कुछ खत्म हो जायेगा। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में शादी की बात नही बन पाने पर उसने पिस्टल से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्म हत्या करन की कहानी लिखी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के चाचा चन्द्रमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के माता .पिता मुम्बई से चल चुके हैं । मंगलवार को आने की संभावना है । शव को उसके चाचा को सुपुर्द कर दिया गया हैं।

Tags