• Today: March 27, 2026

Ballia: चोरी के ई रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार

22 August, 2025
551

Ballia: चोरी के ई रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार

बलिया। कोतवाली थाने की पुलिस ने चोरी के ई रिक्शा के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बिहार राज्य के छपरा जिले रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताव दियारा गांव निवासी राजकुमार पुत्र स्व0 जीतन ने कोतवाली थाने पर  प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्तमान समय मे वह बेदुआ में किराए के घर में रह कर ई-रिक्शा  वाहन UP-60 BT-1686 चलाता है।  21-8-2025 समय करिब 3.30 दोपहर में अपनी ई रिक्शा बेदुआ बंधे पर खड़ा करके अपने कमरे पर दवा खाने के लिए चला गया था। आकर देखा तो उसका  ई रिक्शा वहां पर नही थी । ई रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।  तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0-321/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।

   विवेचना के क्रम में शुक्रवार को उ0नि0 शुभम दूबे व हमराही पुलिस कर्मियों द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 321/2025 धारा 303(2), व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस की गयी। पुलिस ने चोरी के आरोपी मुन्ना कुमार पुत्र शिवानंद प्रसाद निवासी भृगु आश्रम वार्ड व मल्लू पुत्र रामजी यादव निवासी जंगी मोहल्ला चमन सिंह बाग रोड को ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे से हिरासत पुलिस में ले लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ई- रिक्शा नं0- UP60BT1686 को कब्जा पुलिस में लिया गया।

Tags