• Today: September 22, 2026

Ballia: गंगा नदी हादसा: चारों शव बरामद, दो सगी बहनें भी शामिल

03 May, 2026
250

Ballia: गंगा नदी हादसा: चारों शव बरामद,  दो सगी बहनें भी शामिल

बलिया । कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार में स्नान करते समय  डूबे दो किशोरियो सहित चारों के शवों को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकलवा लिया। 

फेफना से मुंडन संस्कार के लिये लोग वाहनों से शिवरामपुर गंगा घाट पर आए हुए थे। मुण्डन संस्कार के दौरान दो सगी बहने हर्षिता चौहान (17 साल), नंदिता चौहान के12 साल) पुत्री अजीत चौहान निवासीगढ़ रामपुर भोज थाना गडवार, अरुण चौहान (20 साल) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्यानीपुर थाना फेफना, अर्जुन चौहान (19 साल) पुत्र मुरली चौहान निवासी खिलाड़ी महेशपुर गाजीपुर (जो अपने मामा वशिष्ठ चौहान पुत्र जयराम चौहान के घर कल्याणीपुर फेफना में रहता है)  स्नान के दौरान गहरे पानी में चले। चारो के डूबने से गंगा घाट पर चीखपुकार मच गयी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक गोताखोरों की मदद से चारों की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम को बलिया बुलाया गया था। हालांकि एनडीआरएफ की टीम बलिया नहीं पहुंची थी इसके पहले ही गोताखोरों की मदद से चारों के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया।

Tags