• Today: July 24, 2026

Ballia: साहब मेरी पत्नी चार बच्चों, नकदी व गहनों के साथ भाग गई

09 August, 2024
608

साहब मेरी पत्नी चार बच्चों, नकदी व गहनों के साथ भाग गई

बांसडीह (बलिया)। कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ही चार बच्चों के साथ एक लाख रूपया नगद व लाखों रूपया का गहना लेकर एक मुहल्ला के युवक के साथ भाग जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।                                             वार्ड नम्बर एक के विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है की मंगलवार को दिन में मैं मजदूरी करने चला गया था। घर से फोन आया कि मेरी पत्नी संगीत देवी, तीन बेटे व एक बेटी घर पर नही हैं। मैंने घर आकर देखा तो जमीन खरीदने के लिए रखा एक लाख रूपया घर पर नही था। साथ में मंगटीका, नथिया, मंगलसूत्र, कनफूल, आदि सोने,चांदी के गहने गायब थे। विनय ने आरोप लगाया है कि मेरे पड़ोस का रवि कुमार रूपया,गहना के साथ मेरी पत्नी व बच्चों को लेकर भाग गया है। पुलिस ने विनय की तहरीर पर बीएनएस की धारा 137(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags