• Today: July 24, 2026

Ballia : नकाबपोश बादमाशें ने लूट की बुलेट

31 August, 2024
534

नकाबपोश बादमाशें ने लूट की बुलेट

सुखपुरा (बलिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के मिड्ढा पुलिया के पास से नकाबपोश बादमाशों ने घेर कर घर जा रहे युवक की बुलेट लूटकर फरार हो गये।

 स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी अनीता सिंह रसड़ा ब्लॉक में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। एक साल पहले वह बेरुआरबारी ब्लॉक में कार्यरत थीं जिसके चलते ब्लॉक परिसर में ही वो परिवार सहित सरकारी आवास मे रहती है। बताया जाता है कि उनका पुत्र रुद्रप्रताप सिंह रोज की तरह शुक्रवार की सायं को कस्बा से जिम करने के बाद बुलेट गाड़ी से बेरुआरबारी जा रहा था। रास्ते में मिड्ढ़ा पुलिया के पास घात लगाये नकाबपोश बदमाशों ने उसको रोकने के बाद घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया तथा गाड़ी लूटकर फरार हो गये। युवक का कहना है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किया।इसके बाद युवक ने डॉयल 112 को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में सुखपुरा थाने थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और युवक से पूछताछ किया। इस मामले में अनीता ने पुलिस को तहरीर दी है। इस सम्बंध में एसओ योगेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच.पड़ताल की जा रही है।

Tags