• Today: March 27, 2026

Ballia: एक लाख 71 हजार गबन के आरोप में रिटायर प्रभारी पर FIR दर्ज

21 August, 2024
487

एक लाख 71 हजार गबन के आरोप में रिटायर प्रभारी पर FIR दर्ज

बांसडीह (बलिया)।  एडीओ सहकारिता ने बुधवार को  साधन सहकारी समिति केवरा के सेवानिवृत्त प्रभारी पर उर्वरक की बिक्री का एक लाख 71 हजार रुपया गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।          

एडीओ सहकारिता दीपक श्रीवास्तव ने पुलिस को  तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बांसडीह ब्लाक के साधन सहकारी समिति केवरा के सेवानिवृत्त प्रभारी पिठाईच गांव निवासी सुरेंद्र राम ने वर्ष 2022 में  समिति के आरकेवीवाई योजना से प्राप्त उर्वरकों की बिक्री की कुल धनराशि एक लाख 71 हजार 297 रुपया समिति के बैंक खाते में जमा न करते हुए  धन का गबन कर लिया है। इसके साथ ही प्रमाणों को छुपाने के लिए समिति के मुख्य अभिलेख भी गायब कर दिया हैं। काफी प्रयास के सुरेंद्र राम ने  बैंक खाते में समिति का पैसा  जमा नहीं किया हैं और न ही इससे जुड़े मूल अभिलेखों को ही कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। एडीओ सहकारिता की शिकायत पर पुलिस ने समिति के सेवानिवृत्त प्रभारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल  संजय सिंह ने बताया कि मामले  का जांच किया  जा रहा है।

Tags