• Today: January 26, 2026

Ballia: गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से पीटा, मौत, 6 गिरफ्तार

15 December, 2025
324

Ballia: गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से पीटा, मौत, 6 गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के छोटकी सेरिया में गाली देने से मना करने आधा दर्जन लोगो ने मिलकर गांव के विनोद बसफोर को लाठी डण्डे से इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सेरिया गांव निवासी पिंकी देवी ने  12.12.2025 को बांसडीह थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया 11.12.2025 को समय करीब 5.00 बजे सायं को मेरे पड़ोसी मोजरी देवी पत्नी  पिन्टु बासफोर, राजेश बासफोर, मनोज बासफोर, नगरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दुर्गा देवी, बैरिया थाना बक्षेत्र के रानीगंज निवासी सुरसति व मनियर थाना क्षेत्र के जवाहिर सिंह टोला निवासी रानी देवी ने लाठी डण्डा  लेकर भद्दी-2 गाली दे रहे थे। मना करने पर मेरे पति विनोद बासफोर को सिर व सीने में मारे जिससे मौके पर ही मेरे पति बेहोश होकर गिर गये, तब वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये । तहरीर के आधार पर बांसडीह थाने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 289/25 धारा –191(2), 115(2), 352, 351(3), 110 बीएनएस पंजीकृत कर कर लिया। विवेचना के दौरान 14.12.2025 को घायल विनोद बासफोर की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसपर मुकदमा में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी। मुखबीर की सूचना पर थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 बांक बहादुर सिंह व उ0नि0 कमलेश पाठक, म0उ0नि0 सोनम राव ने सभी आरोपियों को छोटकी सेरिया मोड से 15 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त राजेश बासफोर के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक  बास की लाठी को भी बरामद कर लिया।

Tags