• Today: July 24, 2026

Ballia: सीमा वर्मा ने किया औषधि निरीक्षक का कार्यभार ग्रहण

Ballia: नवागत औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने किया कार्यभार ग्रहण

बलिया। नवागत औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पिछले दिनों शासन ने जनहित में इनका स्थानांतरण औषधि निरीक्षक आजमगढ़ से बलिया के औषधि निरीक्षक पद के लिये किया था। 

कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप जिले में कार्य होगा। जांच में बगैर लाइसेंस की दवा की दुकानें संचालित मिली तो कड़ी करवाई होगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिंह एवं कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पीयूष सिंह ने नवागत औषधि निरीक्षक  सीमा वर्मा को बुकें देकर स्वागत किया।

Tags