• Today: January 26, 2026

Ballia: पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी से निकाले 2.40 लाख कराया वापस

Ballia: पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी से निकाले 2.40 लाख कराया वापस

बलिया। थाना साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी करके गड़वार निवासी अंशुमान कुमार यादव के दो अलग-अलग बैकों से दो लाख चालीस हजार रूपये निकलवा लिये। शिकायत मिलते ही थाना साइबर सेल सक्रिय हो गयी और पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि दो लाख चालीस हजार रूपये को वापस करा दिया।

पीड़ित गड़वार निवासी अंशुमान कुमार यादव ने साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके दो अलग-अलग बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से 28.11.2025 को दो लाख चालीस हजार रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व  अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के निर्देश पर  साइबर सेल ने तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। जिसके फलस्वरूप  05.01.2026 को अंशुमान यादव के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि  दो लाख चालीस हजार रूपये  न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया।

Tags