• Today: July 24, 2026

लखनऊ

लखनऊ

वरिष्ठ लिपिक से 80 हजार रुपए की घोखाधड़ी

वरिष्ठ लिपिक से 80 हजार रुपए की घोखाधड़ी

आजमगढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश से धोखाधड़ी करके साबइर फ्राड ने झांसा देकर व धोखाधडी करके उनके बैक खाते दो बार में अस्सी हजार एक सौ अन्ठानबे रूपये निकाल लिये। घटना की वरिष्ठ सहायक ने लिखित रूप से कोतवाली पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने  भातीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

कोतवाली पुलिस को 13 सितम्बर को दिये प्रार्थना पत्र में  जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश ने बताया कि 20.6.25 को काल आया और बताया गया कि आपक एसबीआई कार्ड से कोई भी लेन देन से इएमआई का कोई शुल्क नही लगेगा। यह कहकर कार्ड नम्बर मागा गया कार्ड नम्बर देने के पश्चात मेरे के खाते से रु0 50199.00 जीबी रेजफर्स्ट गेम रिफरेन्स नम्बर 20 जून 2025 का तथा रुपये 29999.00 एजीए डिजिटल वर्क प्रा.लि. के रिफरेन्स नम्बर से  कुल 80198 रुपये निकाल लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

क्राइम

क्राइम

Ballia: पूर्व प्रधान की सोते समय ईंट से कूचकर हत्या

Ballia: पूर्व प्रधान की सोते समय ईंट से कूचकर हत्या

सहतवार (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उंदहा गांव में पूर्व प्रधान  रामव्यास वर्मा ( 65 साल) की बादमाशों ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रामव्यास वर्मा गुरुवार की रात खाना खाकर घर से 400 मीटर दूरी पर ट्यूबेल पर बनी झोपड़ी पर सोने चले गये। रात में किसी समय बदमाशों ने ईंट से उनके सर पर हमला कर दिया जिससे वे लहूलुहान हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी सुबह में परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सातवार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।  पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गांव में मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने घटना की जांच कर रहे हैं। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हैं। गांव में पंहुचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि रेवती अजय शंकर कनक पाण्डेय, विनय शंकर तिवारी आदि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।

शासन/प्रशासन

शासन/प्रशासन

Ballia: 9 जुलाई से बदल जायेगा विद्यालयों के टाइम टेबल

Ballia: 9 जुलाई से बदल जायेगा विद्यालयों के टाइम टेबल

बलिया। मौसम सामान्य होने के के चलते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर "टाइम एण्ड मोशन स्टडी” के आधार पर कक्षा 01 से 08 तक समस्त परिषदीय /सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/मदरसा व अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों का शैक्षणिक कार्यों के लिए समय अवधि 09 जुलाई से प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होगा।

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 08:00 बजे से 08:15 बजे तक एवं मध्यावकाश अपराह्न 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा । उक्त जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने दी।

Videos